छत्तीसगढ़ नोनी सशक्तिकरण योजना – बेटियों के लिए ₹20,000 की सहायता
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रम विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना राज्य की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की एक बेहतरीन पहल है। इस योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों की अविवाहित बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अपनी शिक्षा, रोजगार या अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें।
योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और श्रमिक परिवारों की बेटियों को सशक्त बनाना है। सरकार चाहती है कि बेटियाँ भी पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ें और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकें।
मुख्य लाभ
| बिंदु | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना |
| लाभ राशि | ₹20,000 (एकमुश्त) |
| लाभार्थी | श्रमिक की अविवाहित बेटी |
| उद्देश्य | शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना |
| भुगतान माध्यम | DBT (सीधे बैंक खाते में) |
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए।
- पिता/अभिभावक पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए।
- लाभार्थी श्रमिक की बेटी होनी चाहिए।
- लड़की अविवाहित होनी चाहिए।
- आयु सामान्यतः 18 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- बैंक खाता और आधार कार्ड एवं 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- श्रमिक का 90 दिन कार्यरत (नियोजन पत्र)
- श्रमिक कार्ड चालू होना चाहिए
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- लड़की एवं श्रमिक का आधार कार्ड
- श्रमिक पंजीयन कार्ड
- लड़की का बैंक पासबुक
- 10 वीं अंकसूची प्रमाण पत्र
- स्व घोषणा पत्र एवं नियोजन प्रमाण पत्र (निचे लिंक से डाउनलोड करे)
आवेदन एवं प्रमाण पत्र डाउनलोड करे :-
श्रम विभाग वेबसाइट – click here
स्व. घोषणा पत्र – click here
नियोजन पत्र – download करे
योजना के फायदे
यह योजना बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है। इससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं या कोई छोटा व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। यह योजना समाज में बेटियों की स्थिति को मजबूत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में बहुत मददगार साबित हो रही है।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q1. इस योजना में कितनी राशि मिलती है?
Ans: इस योजना में ₹20,000 की एकमुश्त राशि दी जाती है।
Q2. क्या विवाहित लड़की को इसका लाभ मिलेगा?
Ans: नहीं, यह योजना केवल अविवाहित बेटियों के लिए है।
Q3. आवेदन कैसे करें?
Ans: आप श्रम विभाग के कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी चॉइस सेण्टर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Q4. पैसा कैसे मिलेगा?
Ans: DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है।
Q5. क्या यह योजना पूरे छत्तीसगढ़ में लागू है?
Ans: हाँ, यह योजना पूरे राज्य में लागू है।
q6. श्रमिक कार्ड कितने वर्ष पुराना होना चाहिए ?
Ans:- श्रम कार्ड वर्तमान नियम 2026 के अनुसार 3 वर्ष पुराना होना चाहिए |
q7. लड़की अगर 10 वीं फेल हो तो लाभ मिलेगा ?
Ans:- नहीं अगर लड़की 10 वीं फेल है तो लाभ नहीं मिलेगा |
q8. क्या समय अनुसार राशि व नियम बदल सकते है ?
Ans:- हा वर्तमान शासन और समय के साथ नियमों और राशि मे परिवर्तन होता रहता है इसके लिए श्रम विभाग या चॉइस सेण्टर से जानकारी प्राप्त करे |
Q9. और अधिक जानकारी चाहिए तो कहाँ से संपर्क करे ?
Ans:- अगर और अधिक जानकारी चाहिए तो मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र – 0771-3505050 पर संपर्क करे |
सम्बंधित लेख:-
छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना ekyc की सम्पूर्ण जानकारी
yuvika युवा विज्ञानी कार्यक्रम की जानकारी बच्चों के लिए सुनहरा मौका
📢 आवेदन करने के लिए संपर्क करें
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो फॉर्म भरने के लिए हमसे संपर्क करें।
